ओडिशा लौटने वाले प्रवासियों का पोर्टल में होगा पंजीकरण

Spread the love
 राउरकेला, 24/04/20 (SANDHAN NEWS) : कोरोना महामारी को देखते हुए बाहर से अपने घर वापस लौटने वालों का पोर्टल में पंजीकरण करने का सरकार की ओर से निर्णय लिया गया। यह सुविधा 24 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसमें ओडिशा की विभिन्न पंचायत में लौटने वाले लोगों को पंजीकृत किया जाएगा। ताकि प्रवासी लोगों की सूचना पंचायत, प्रखंड, जिला व प्रदेश के पास उपलब्ध रहे। प्रत्येक पंचायत में लौटने वाले लोगों के लिए क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था की गई है। सरकार ने यह भी अनिवार्य किया है कि जो भी लोग अपने पंचायत में बाहरी जगहों से वापस लौटेंगे, उन्हें अनिवार्य रूप से क्वॉरंटाइन सेंटर में 14 दिन रहना होगा। इसके बाद डॉक्टरी जांच होने पर ही उन्हें घरों में रहने की इजाजत दी जाएगी। जितने दिन वे क्वॉरंटाइन सेंटर में रहेंगे। उस दौरान उन लोगों के खाने पाने आदि की जिम्मेदारी पंचायत प्रशासन की होगी। इसके लिए खुद राज्य के मुख्यमंत्री ने सरपंचों को जिलापाल की क्षमता प्रदान करने की कुछ दिन पहले ही घोषणा की थी।

Related Posts

About The Author

Add Comment