भाड़ा नहीं देने पर मालिक ने दंपती को घर से निकाला
भाड़ा नहीं देने पर मालिक ने दंपती को घर से निकाला
Manas Kumar Rout |
May 18, 2020 |
राउरकेला : दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाले संजय साहू को भाड़ा नहीं देने पर घर मालिक ने निकाल दिया। पत्नी व छह साल की बेटी के साथ डेढ़ महीने से पेड़ के नीचे रहने को विवश इस परिवार पर नजर पड़ने पर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें शीतलपाड़ा स्कूल में रखने का प्रबंध कराया। एक दो दिनों में परिवार के रहने के लिए कमरे का प्रबंध किया जाएगा।पेशे से मजदूर संजय साहू, पत्नी शांति साहू व बेटी लक्ष्मी साहू के साथ बालूघाट में भाड़े का घर लेकर रह रहे थे। लॉकडाउन के चलते उसका काम बंद हो जाने से किराए का जतन नहीं हो पाया। इससे घर मालिक ने उसे निकाल दिया। डेढ़ महीने से वह पुराना कोर्ट परिसर में परिवार के साथ पेड़ के नीचे रह रहा था। इसकी सूचना मिलने पर राजू सिंह, सोनू साहू आदि मौके पर पहुंचे और उसे लेकर शीतलपाड़ा स्कूल में ठहरने तथा भोजन का प्रबंध किया। एक दो दिनों में उसके लिए घर की तलाश करने तथा रहने का प्रबंध करने की बात बजरंग दल की ओर से कही गई है।
Related Posts
About The Author