लॉक डाउन 2.0 के निरीक्षण को सड़क पर एसपी 

Spread the love
राउरकेला, 16/04/20 (sandhan news) : लॉक डाउन 2.0 में कोरोना को हराने पहला सप्ताह सख्ती तथा सख्ती के पालन पर सरकार की ओर से नजर रखे जाने का एलान पर राउरकेला पुलिस प्रशासन गम्भीर है।केंद्र सरकार के लोक डाउन पार्ट-2 का 15 अप्रैल बुधवार पहला दिन है। लॉक डाउन में सुबह छह से पूर्वाह्न 11 बजे के अत्यावश्यक जिंसों की छूट की अवधि खत्म होने से ठीक पहले साढ़े दस बजे पुलिस कप्तान के शिवा मातहतों के साथ लॉक डाउन का निरीक्षण के लिए सड़क पर उतरे।नाला रोड चौक से एसपी के शिवा पैदल चल कर लॉक डाउन का निरीक्षण करते हुए अपने मातहतों को लॉक डाउन तोड़ने वालों से सख्ती से निपटने की हिदायत दी।एसपी के शिवा मेन रोड की परिक्रमा करते हुए आनन्द भवन होते हुए महताब रोड व आरडीए बिल्डिंग आदि तक कि परिक्रमा की।पैदल परिक्रमा करते हुए रास्ते मे लॉक डाउन का उलंघन करने वालों को हिदायत दे कर छोड़ दिया और दोबारा पकड़ाने पर लॉक डाउन तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की चेतावनी दी।एसपी के लोक डाउन के निरीक्षण के लिए स्वयं सड़क पर उतरने से पूर्वाह्न 11 बजे से शहर की मुख्य सड़क से लेकर अन्य इलाकों की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

Related Posts

About The Author

Add Comment