राउरकेला, 26/09/20(SANDHAN NEWS): कुआरमुंडा के चार्डी हरिहरपुर स्थित श्री गणेश मेटालिक्स में गुरुवार को गहरे बंकर में गिरने के कारण बॉयलर ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राउरकेला के सेक्टर -2 ओएसआरटीसी कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय योगेश डोरा के रूप में हुई है। दिवंगत डोरा के परिवार को प्रबंधन की ओर से 10 लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही गई है।
बताया गया है कि फैक्ट्री काफी दिनों से शटडाउन थी। इस कारण बंकर में त्रुटि आ गई थी। जिसे मरम्मत करने के लिए योगेश डोरा अपने सहयोगी के साथ बंकर में चढ़ा था। इसी दौरान वह 15 फुट गहरे बंकर में गिर गया जिससे उसे सिर और कूल्हे पर गहरी चोट लगी। उसे तुरंत सहयोगी इलाज के लिए जय प्रकाश अस्पताल लेकर गए जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण ईएसआइसी मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद योगेश को मृत घोषित कर दिया।


