राउरकेला : कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए इस वर्ष दुर्गोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए पूजा कमेटियों को एडीएम से अनुमति लेनी होगी। काली व लक्ष्मी पूजा में भी दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। कोरोना को देखते हुए सरकार की ओर से दुर्गा, काली एवं लक्ष्मी पूजा सादगी से करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सतर्कता बरतने के साथ साथ पूजा कमेटियों को भी दिशा-निर्देश पालन करने को कहा गया है। प्रत्येक पूजा कमेटी को राउरकेला एडीएम कार्यालय में आवेदन कर बिजली सेवा, स्थान एवं अन्य आवश्यक विभाग से अनुमति लेनी होगी। मूर्ति की ऊंचाई, पंडाल संबंधित जानकारी भी प्रशासन की ओर से कमेटियों को दी जायेगी। सभी पूजा कमेटियों को गाइडलाइन का का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी राउरकेला नगर प्रशासन की ओर से दी गई है।
कोरोना प्रतिबंध के बीच मनेगा दुर्गोत्सव
|
October 16, 2020 |



