राउरकेला , ०७/०४ (संधान न्यूज़): कोरोना के लक्षण दिखने पर राउरकेला सरकारी अस्पताल की जगह हाईटेक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जांच व इलाज होगा. शुक्रवार को कोरोना अस्पताल हाईटेक में खुलने के बाद दोपहर से लेकर शाम तक शहर के मुख्य मार्ग से लेकर अन्य अंचलों में माइक व लाउडस्पीकर से यह प्रचार किया गया है, लाउडस्पीकर के जरिये आम जनता को सूचित किया गया कि अगर किसी को सर्दी,जुकाम, खांसी का अहसास हो और इसके लक्षण अनुभव हो आप सरकारी अस्पताल यानी आरजीएच ना जाएं, इसके जांच व इलाज के लिए हाईटेक अस्पताल में आएं, नगर प्रशासन की ओर से यह अपील की गई है.
कोरोना के लक्षण पर हाईटेक में इलाज की अपील नगर प्रशासन ने शहर में लाउडस्पीकर से किया प्रचार
|
April 7, 2020 |



