एनआइटी राउरकेला में 2019-20 शिक्षा सत्र पूरा

Spread the love

राउरकेला,02/07/20 (SANDHAN NEWS) : कोरोना महामारी व लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) राउरकेला की ओर से 2019-20 शिक्षा सत्र पूरा कर लिया गया है। इसमें छह हजार से अधिक विद्यार्थियों को परिणाम देने की औपचारिकता पूरी कर ली गई है। 1200 से अधिक स्नातक डिग्री वाले विद्यार्थी भी शामिल हैं। ऐसे विद्यार्थी जो ग्रेड से संतुष्ट नहीं होंगे उनके पास परीक्षा लिखने का विकल्प भी होने की जानकारी एनआइटी की ओर से दी गई है।

संस्थान की ओर से बताया गया है कि देश के अन्य संस्थानों से पहले एनआइटी राउरकेला ने निर्धारित समय के भीतर एक अद्वितीय मूल्यांकन योजना का पालन करके सभी शैक्षणिक गतिविधि के आधार पर आकलन करते हुए परिणाम घोषित किया गया जिससे बड़ी संख्या में छात्रों में खुशी देखी जा रही है। इससे वे अपने कार्यक्रम के अनुसार नौकरी में शामिल होने या उच्च डिग्री हासिल करने में सक्षम होंगे। यदि कोई ग्रेड से संतुष्ट नहीं है, तो छात्रों को एक बार फिर से परीक्षा लिखने का विकल्प दिया गया है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में अधिकतम तीन विषयों की पूरक परीक्षा ऑनलाइन दे सकेंगे। संस्थान सामान्य कार्यक्रम के अनुसार 20 जुलाई 2020 को शैक्षणिक कार्यक्रमों को फिर से खोलने की योजना बना रहा है। कक्षाएं ऑनलाइन और नियत समय पर आयोजित की जाएंगी। संस्थान ने डिजिटल कक्षाओं को पूरी सुविधा है जिसमें शिक्षण और सीखने के ऑनलाइन मोड के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं हैं। एमएचआरडी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कक्षाएं शुरू हो जाएंगी और समय-समय पर अद्यतन की जाएंगी। संस्थान के निदेशक प्रो. अनिमेष विश्वास ने पीआईसी परीक्षा, डीन, एसोसिएट डीन, अधिकारियों और शैक्षणिक मामलों के कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत और फलदायक परिणाम के लिए बधाई दी है।

Related Posts

About The Author

Add Comment