आरएसपी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक करोड़

Spread the love
राउरकेला, २५ /०४ (संधान न्यूज़) : राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने कोविड -19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। शुक्रवार को कंपनी के कार्यपालक निदेशक (काíमक एवं प्रशासन) राजवीर सिंह ने सुंदरगढ़ केजिलाधीश निखिल पवन कल्याण को उक्त सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस पहल के बारे में आरएसपी के सीईओ दीपक चट्टराज ने कहा कि इस्पात संयंत्र कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रयास में दृढ़ता के साथ राज्य और केंद्र सरकार के समर्थन में खड़े हैं। उल्लेखनीय है कि पहले सेल ने 30 करोड़ रुपये का दान दिया था और फिर सेल के कर्मचारियों द्वारा दिया गया एक दिन का वेतन 9 करोड़ रुपये पीएम केयर्स फंड को दिया था।

Related Posts

About The Author

Add Comment