लंबे इंतजार का आज अंत हो गया है। काफी मांग के बाद राउरकेला शहर में भ्रष्टाचार निवारण कार्यालय (विजिलेंस ऑफिस) ने कार्य करना शुरू कर दिया है। आम जनता को त्वरित, निश्चित व हाथोंहाथ भ्रष्टाचार निवारण विभाग सेवा उपलब्ध कराने के लिए नए आरक्षी अधीक्षक (एसपी) के तौर पर हरेकृष्ण बेहरा ने प्रभार ग्रहण कर लिया है। राउरकेला एसपी के अधीन चार यूनिट राउरकेला, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा व देवगढ़ होंगे। पदभार संभालने के बाद नए विजिलेंस एसपी हरेकृष्ण बेहरा ने कहा कि अभी त्वरित न्याय के लिए आम जनता सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। इसके साथ ही सरकारी दफ्तरों में चल रहें भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विभाग हर संभव प्रयास करेगा। इसके लिए आम जनता का सहयोग आवश्यक है।
राउरकेला में खुला विजिलेंस एसपी कार्यालय
|
September 11, 2020 |