मछली मंडी के व्यापारी कोरोना को दे रहे बुलावा
मछली मंडी के व्यापारी कोरोना को दे रहे बुलावा
Santosh Rout |
August 31, 2020 |

राउरकेला : कोरोना को लेकर रविवार को शहर शटडाउन था। लेकिन डेली मार्केट मछली मंडी के थोक व खुदरा व्यापारी शटडाउन के नियम का खुलेआम उल्लंघन करते हुए कोरोना संक्रमण को बढ़वा देने में लगे हुए थे। मछली मंडी के थोक व्यापारी से लेकर खुदरा व्यापारी दुकान खोलकर शारीरिक दूरी व मास्क पहनने की अनिवार्यता को नजरअंदाज करते हुए कारोबार करते नजर आए। मटन व मुर्गा दुकानदार भी कोरोना नियम की अनदेखी करते दिखे। सुबह से ही मंडी में ग्राहकों की भारी भीड़ थी। लेकिन न तो दुकानदार कोविड नियमों को तरजीह दे रहे था और ना ही खरीदार। जबकि कोरोना नियम के तहत बगैर मास्क पहने व शारीरिक दूरी का पालन न करने वाले ग्राहकों को सामान देने-लेने पर पाबंदी है। हालांकि इसी बीच किसी ने इसकी सूचना आरएमसी की गश्ती जांच टीम की दे दी। लेकिन टीम के आने की सूचना पाकर दुकानदारों ने अपने माल को समेटते हुए दुकान का शटर गिरा दिया तथा टीम के जाने के बाद फिर से दुकान खोल कर व्यापार करने लगे। इस दिशा में नियम का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
Related Posts
About The Author