नगर निगम ने बंद कराए शॉपिग मॉल व बाजार

Spread the love

राउरकेला, १८/३ (संधान न्यूज़) : कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन के साथ नगर निगम की ओर से मॉल व शॉपिग बाजार को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। इसके बावजूद शहर के बड़े शॉपिग मॉल के खुले होने पर निगम की विशेष टीम ने मंगलवार को विभिन्न इलाकों में जाकर उन्हें बंद कराया। वहीं अत्यावश्यक सामाग्री के दाम बढ़ने की आशंका से खरीदारी गई है।नगर निगम की विशेष टीम ने मंगलवार की सुबह उदितनगर स्थित सिटी सुपर बाजार, विशाल मेगा मार्ट, स्टाइल बाजार, मेन रोड स्थित बिग बाजार, स्टेशन के समीप क्रॉस रोड आदि स्थानों पर जाकर उन्हें बंद कराया। हालांकि राउरकेला में अब तक संदिग्ध मरीज तक सामने नहीं आया है लेकिन एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है। 

Related Posts

About The Author

Add Comment