राउरकेला : राउरकेला में हुई वज्रपात की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोग झुलस गए हैं। मृतक की पहचान तिलकानगर निवासी अजय साहू (49) के रूप में हुई है। बारिश के दौरान अजय सहित चार लोग पेड़ के नीचे आश्रय लिए हुए थे। इसी दौरान वहां वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आने से अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य तीन लोग झुलस गए हैं।
वज्रपात से एक की मौत, तीन घायल
|
September 12, 2020 |



