आरएसपी ने सर्वतन विसंक्रमण औषधि वितरक प्रणाली विकसित

Spread the love
राउरकेला, १५ /०४ ( सुबोध नायक /संधान न्यूज़):  राउरकेला इस्पात संयत्र (आरएसपी) के कर्मीसमूह द्वारा महामारी कोविड-19 से निपटने के लिए एक सर्व तन विसंक्रमण औषधि वितरक प्रणाली विकसित की गई है। अत्यधिक दूषित बीमारी को रोकने में स्टील प्लांट के सामने आने वाली कठिन चुनौतियों के मद्देनजर मैकेनिकल शॉप विभाग में एक नया सर्व तन विसंक्रमण औषधि वितरक मशीन तैयार की गई है। नव विकसित प्रणाली में एक पंप यूनिट, एक छिड़काव यूनिट और एक सैनिटाइजर चैंबर शामिल हैं। सिस्टम के सभी घटकों को संयंत्र के विभिन्न विभागों की मदद से घरेलू रूप से व्यवस्थित कर विकसित किया गया है। सिस्टम के लिए ब्लास्ट फर्नेस मैकेनिकल विभाग द्वारा मोटर के साथ एक पुरानी और खराब पंप यूनिट की आपूíत की गई है, जबकि प्रणाली में लगाए गए 4 नोजल कोक ओवन मैकेनिकल अनुभाग द्वारा प्रदान किया गया है। घटकों को मैकेनिकल शॉप में तैयार किया गया है। मैकेनिकल शॉप कर्मीसमूह ने पोर्टेबिलिटी के लिए दोनों पंप यूनिट और स्प्रेइंग यूनिट हेतु पहियों के साथ ट्रॉलियों का निर्माण किया। इसके अलावा ट्रॉली के स्टैंड पर स्प्रेयर लगाया गया ताकि उसे घुमाया जा सके। कीटनाशक विसंक्रमण चैंबर को स्ट्रक्चरल एवं फैब्रिकेशन शॉप विभाग द्वारा इन-हाउस विकसित किया गया है। कीटनाशक विसंक्रमण चैंबर का उपयोग स्प्रेयर द्वारा छिड़काव किए जा रहे बूंदों फुहारों को केंद्रित करने के लिए किया जाएगा जिससे मानव सफाई एवं स्वच्छता को प्रभावी ढंग से किया जा सके। कर्मीसमूह ने नई प्रणाली को महाप्रबंधक (मैकेनिकल शॉप) शेखर नारायण के नेतृत्व और मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) राज शेखर एवं मुख्य महा प्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण) राम नारायण नायक के मार्गदर्शन में विकसित किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग ने प्रणाली के विकास में भी मदद की है।

Related Posts

About The Author

Add Comment