राउरकेला : सेल से जुड़े इस्पात संयंत्रों के कर्मियों के बोनस की घोषणा कर दी गई है। राउरकेला इस्पात संयंत्र, दुर्गापुर स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, भिलाई स्टील प्लांट, आइआइपी व आरएमडी कर्मियों को 15,500 रुपये, अन्य प्लांट, सीएमओ, सेंट्रल यूनिट, आरएमसी मुख्यालय कर्मियों काके 13,500 रुपये, सभी प्लांट के नए एक्जीक्यूटिव प्रशिक्षु को 13,500 रुपये बोनस के रूप में दिए जाएगा।
इससे पूर्व कर्मियों के बोनस को लेकर मंगलवार को यूनियन तथा राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) प्रबंधन के बीच बैठक हुई। इसमें प्रबंधन की ओर से पिछले साल की तरह ही बोनस देने की बात कही गई। हालांकि यूनियन नेताओं ने उत्पादन एवं लाभ अधिक होने के कारण अधिक बोनस देने की मांग रखी पर प्रबंधन इस पर राजी नहीं हुआ। प्रबंधन के एकतरफा फैसले को लेकर यूनियन की ओर से आपत्ति जताई गई है।



