राउरकेला, ३१/३ (संधान न्यूज़).कोरोना के कहर की परवाह किये बिना सबसे कठिन माने जाने वाला सूर्य उपासना का पर्व चैती छठ पांच दर्जन से अधिक परिवारों ने श्रद्धा व निष्ठा के साथ किया.इसे यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि कोरोना महामारी पर चैती छठ का आस्था भारी पड़ा है.गर्मी व कोरोना को लेकर पाबन्दियों के बीच 24 घण्टे के निर्जला उपवास के बाद सोमवार की शाम गांधी चौक निकट हनुमान मंदिर के समीप ब्राह्मण ई नदी समेत विभिन्न जलाशयों से लेकर घर के निकट जल स्थल पर व्रतियों ने अस्तचल गामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया,मंगलवार की सुबह उदय होते सूर्य को समापन अर्घ्य डाला जाएगा, इसके साथ चैती छठ का समापन होगा. उल्लेखनीय है कि
शनिवार 28 मार्च को नहाय खाय के साथ चैती छठ का शुभारंभ हुआ,29 मार्च रविवार को खरना के साथ व्रतियों का 36 घण्टे का निर्जला उपवास शुरू किया.30 मार्च सोमवार की शाम को पहला अर्घ्य डाला गया व 31 मार्च मंगलवार की सुबह समापन अर्घ्य है.ऐसे में कोरोना को हराने के लिए लोक डाउन का पालन करने के लिए नगर विधायक शारदा प्रसाद नायक ने छठ व्रत रखने वाले व शुभेचुओं से घर के निकट कुओं व जल स्थल पर अर्घ्य डालने की अपील करते हुए छठ व्रतियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
कोरोना महामारी पर चैती छठ का आस्था भारी पांच दर्जन से अधिक परिवारों में हुआ सूर्य उपासना का पर्व छठ
|
March 31, 2020 |



