राउरकेला : मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस एवं बीडीएस कोर्स में दाखिले के लिए होनेवाली नीट परीक्षा में राउरकेला (ओडिशा) के शोएब अख्तर ने टॉप किया है. उन्होंने 720 में 720 नंबर लाकर इतिहास बनाया है. शुक्रवार शाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा परिणाम जारी किया. इससे पहले फाइनल उत्तर कुंजी जारी की गयी. परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कुछ समय के लिए एनटीए नीट की वेबसाइट क्रैश कर गयी.18 साल के शोएब राउरकेला के रहने वाले हैं और उन्होंने पूरे भारत में पहली रैंक हासिल की है. शोएब ऐसे पहले छात्र बन गये हैं, जिसने ओडिशा से देश में पहली रैंक पायी. साथ ही पहली बार किसी ने इस परीक्षा में पूरे के पूरे नंबर हासिल किये. शोएब कोटा के एक संस्थान से कोचिंग ले रहे थे.
सौ फीसदी अंक लाकर राउरकेला के शोएब आफताब बने देश के टॉपर
|
October 17, 2020 |



