राउरकेला, 23/04/20 (sandhan news): केंद्र व राज्य सरकार की ओर से लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए लॉक डाउन घोषित किया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं के अलावा दुकान-बाजार समेत अन्य सभी गतिविधियां ठप रहने से कुछ लोग इसका फायदा उठाने में जुट गए हैं। एक ऐसा ही मामला रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करने का सामने आया है। गोपोबंधुपाली स्थित राउरकेला स्टेशन के दूसरे प्रवेश मार्ग से लगभग सौ मीटर की दूरी बस्ती में प्रदीप पासवान नामक एक व्यक्ति रेलवे की कई एकड़ जमीन अतिक्रमण किया हुआ है। जिसकी शिकायत बस्ती के लोगों ने आइओडब्ल्यू और एडीएन से की है। प्लांट साइट थाने में भी इसकी शिकायत की गई। बताया गया है कि वह उक्त जमीन को अन्य लोगों को लाखों रुपये में बेच रहा है। जबकि जमीन पर कई लोगों को घर बना कर भी दिया है। यहां एक चौड़ी गली पर कब्जा करने के कारण वह संकीर्ण हो गई है। जिससे वहां रहने वाले दस से बारह घरवालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त लोगों की मांग है कि रेलवे प्रशासन उक्त समस्या का समाधान करते हुए रास्ता को फिर से चौड़ा करे। गली चौड़ी थी, अब तो प्रदीप द्वारा जबरन गली को छोटा कर दिया गया है। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारु हो जाता है। रेलवे अधिकारी से उसके बेहतर संबंध होने के कारण उसे कुछ नही होगा।
लाकडाउन का फायदा उठा रहा भूमाफिया
|
April 23, 2020 |



