भास्कर स्पंज के 32 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Spread the love
राउरकेला : लहुणीपाड़ा ब्लाक अंतर्गत राजामुंडा पंचायत के तुमकेला में स्थित भास्कर स्पंज संयंत्र में 32 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद संयंत्र प्रबंधन की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है। संयंत्र के एक कर्मी की रिपोर्टि कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद लहुणीपाड़ा सरकारी अस्पताल के चिकित्सक दल ने डॉ. चिन्मय साहू की अगुवाई में शिविर लगाकर जांच की गई। इसमें 284 लोगों का नमूना संग्रह कर जांच के लिए भेजा गया था जिसमें से 32 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये सभी कर्मचारी तुमकेला, गलमइ, गणई तथा आसपास के इलाके के होने से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Related Posts

About The Author

Add Comment