भुवनेश्वर: राज्यसभा उपाध्यक्ष चुनाव से पहले बीजू जनता के सुप्रीमो तथा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ फोन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चर्चा की है। इस साल उपाध्यक्ष चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह का समर्थन करने के लिए नवीन पटनायक से नीतीश कुमार ने अनुरोध किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को फोन करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हरिवंश नारायण सिंह को उनकी पार्टी की तरफ से इस बार राज्यसभा उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे में इस चुनाव में बीजद से हरिवंश राय को समर्थन करने के लिए नीतीश कुमार ने नवीन से अनुरोध किया है। यहां उल्लेखनीय है कि पिछले राज्यसभा उपाध्यक्ष चुनाव में जेडीयू को बीजद ने समर्थन किया था। हालांकि इस बार बीजद ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। राज्यसभा में बीजद के 9 सदस्य हैं।
नवीन पटनायक से नीतीश कुमार ने की बात
|
September 12, 2020 |


