गायक संजय तांती के सामाजिक संगठनों की ओर से शोकसभा

Spread the love

राउरकेला : शहर के जाने माने गायक संजय तांती के असामयिक निधन पर नगरा तांती समाज समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उभरते कलाकार के निधन को अपूरणीय क्षति बताया तथा उनके इलाज में चिकित्सकों की लापरवाही की भी आलोचना की गई। नगरा तांती समाज के सेक्टर-16 स्थित कार्यालय में अध्यक्ष प्रभाकर तांती की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन प्रार्थना की। साथ ही संजय तांती के व्यक्तित्व एवं समाज में उनकी प्रतिष्ठा का उल्लेख किया। उपाध्यक्ष रोहित तांती ने धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता मुक्तिकांत बिस्वाल ने कोरोना संक्रमण काल में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की कार्यशैली का समर्थन किया पर कोरोना की आड़ में सामान्य रोगों के इलाज में कोताही बरते जाने के कारण संजय तांती जैसे कलाकारों के खोने को दुखदायक बताया। युवा जागृति मंच के गोपाल जेना ने भी इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। म्यूजिक लवर्स शहर सेवा समिति, भारतीय यूथ हॉस्टल एसोसिएशन आफ इंडिया, झीरपानी रास कमेटी समेत अन्य संगठनों की ओर से शोक प्रकट किया गया है।

Related Posts

About The Author

Add Comment