राउरकेला,१७/०४ (संधान न्यूज़) : राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की ओर से अपने निगमित सामाजिक दायित्व पहल के तहत जरूरतमंदों को पका हुआ भोजन मुहैया कराने के लिए कदम उठाया है। यह भोजन बेहद स्वच्छ परिस्थितियों में राउरकेला क्लब की रसोई में तैयार कर पैक किया जा रहा है। कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम शहर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच पैकेट वितरित कर रही है। यह कार्य राउरकेला नगर पालिका निगम के अनुरोध से किया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 450 पके हुए भोजन के पैकेट दिन के समय वितरित किए जा रहे हैं। खालसा दल लोगों के लिए भोजन का उठाया बीड़ा लॉकडाउन के चलते लोगों को भूखा रहना पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सिख समाज की ओर से अतिरिक्त जिलापाल तथा नगर निगम से अनुमति लेकर 24 मार्च से भोजन एवं राशन सामग्री वितरण कार्य शुरू किया गया है। पावर हाउस रोड गुरुद्वारा में भोजन तैयार कर हर दिन करीब सात सौ लोगों को भोजन के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। इसमें राउरकेला सेवादल, जवान खालसा दल, वेदव्यास गुरुद्वारा, सिविल टाउनशिप गुरुद्वारा, स्त्री सत्संग बसंती कॉलोनी की अहम भूमिका है। कोरोना के चलते दुकान बाजार बंद हैं। लोगों का रोजगार बंद हो गया है ऐसे में शहर के विभिन्न बस्ती एवं अन्य क्षेत्रों में लोगों को भूखे रहना पड़ रहा था। जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए सिख समाज की ओर से निर्णय लिया गया। प्रशासन से अनुमति लेने के बाद भोजन का वितरण शुरू किया गया है। इसमें अजय कुमार, गुरमीत सिंह, नीमू जैन, गुरिदर सिंह दीपू, चरणजीत सिंह, चरणजीत सिंह थेती, दलजीत सिंह संधू, हरजीत सिंह, गुरदीप सिंह गोल्डी, प्रमीत सिंह पामा, तरसेम सिंह पप्पू, आरएस परमार, साबीर सिंह आदि लोगों के द्वारा चिकटमाटी, बेलडीह, जमुनाडीपा, नदी टोला, सेक्टर-6 आश्रम, सेक्टर-18, राजस्थान सेवा सदन, गोपबंधुपल्ली, पावर हाउस रोड, खरियाबहाल, छेंड कालोनी आदि क्षेत्रों में भोजन पहुंचाया जा रहा है।
आरएसपी ने जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध कराया भोजन
|
April 17, 2020 |



