हाइटेक कोविड अस्पताल में हाथ धुलाई का प्रबंध

Spread the love

राउरकेला,१९/०४ (संधान न्यूज़) : शहर के हाइटेक कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राउरकेला चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से हाथ धोने के लिए पानी की टंकी लगाई है। पैर से खुलने एवं बंद होने वाली इस टंकी से लोग आसानी से अपने हाथों की सफाई कर सकेंगे। चैंबर के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, महासचिव राजेश गर्ग के प्रयास से मंगलम कंपनी का टंकी यहां लगाकर उसका लोकार्पण किया गया। हाथ धोने के लिए इस टंकी में लगे नल को पैर से चालू किया जा सकेगा। इससे संक्रमण की संभावना भी नहीं रहेगी। यहां आने वाले लोग पैर से टंकी पर लगे नल को चालू कर अपने हाथ साबुन से धुल सकेंगे। इस अस्पताल में अन्य मरीजों के साथ बड़ी संख्या में कोरोना संदिग्ध लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। चैंबर की ओर से यहां टंकी मुहैया कराये जाने पर हाइटेक मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से आभार प्रकट किया गया है। पुस्तक दुकानों में भीड़ रोकने आरएमसी ने उठाए कदम लॉक डाउन में बंद पुस्तक दुकानों को प्रशासन के निर्देश पर खोल दिया गया है। मुख्य मार्ग की दुकानों में भीड़ तथा शरीरिक दूरी का पालन नहीं होने के कारण राउरकेला महानगर निगम की ओर से शनिवार को कार्रवाई की गई। 

Related Posts

About The Author

Add Comment