बिसरा में मिला और एक कोरोना पॉजिटिव

Spread the love

राउरकेला,२१/०४ (संधान न्यूज़) : सुंदरगढ़ जिले के बिसरा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव का एक और मामला सोमवार को आने के बाद प्रशासन की चिता बढ़ गई है। इलाके से तीन मामले सामने आने के कारण लगातार चौथी बार कांटेनमेंट जोन की अवधि बढ़ा दी गई है। इलाके को सील करने के साथ सभी तरह की सतर्कता बरती जा रही है।बिसरा क्षेत्र में 12 अप्रैल को पहली बार कोरोना पॉजिटिव के दो मरीजों की पहचान हुई थी। इसके बाद इलाके को सील किया गया था। इस इलाके में बाहरी लोगों के आने जाने पर पाबंदी लगाने के साथ क्षेत्र के सभी लोगों के नमूने संग्रह कर जांच के लिए भेजे गए थे। सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट में एक और मरीज को पॉजिटिव पाया गया है। तीसरा मरीज कोविड पॉजिटिव 51 नंबर के संपर्क में आया था। इसका पता चलने के बाद प्रशासन द्वारा सोमवार को चौथी बार कांटेनमेंट की अवधि बढ़ायी गयी है। यह 22 अप्रैल की सुबह 11.30 बजे तक प्रभावी रहेगी।

Related Posts

About The Author

Add Comment