जेके मार्सल आट एवं फिटनेस एकेडमी की ओर से चल रहे समर कैंप का आज रेलवे कॉलोनी में भव्य समापन

Spread the love

सुंदरगढ़ ता: १५/६/२०२५ ( संधान न्यूज/ राजु पटेल) जेके मार्सल आट एवं फिटनेस एकेडमी की ओर से चल रहे समर कैंप का आज रेलवे कॉलोनी में भव्य समापन हुआ जहां समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जन जागरण सेवा संघ के संस्थापक श्री शिव सागर राणा जी, सम्मानित अतिथि ओरिजनल पावर क्लब के जीतू राय, संजय साहू, समाज सेविका देविका मित्रा, कोच शरत कुमार दास, समाज सेवी धर्मेश हलदार धर्मेन्द्र यादव, राकेश प्रसाद,महेंद्र महतो, राजकुमार जी एवं स्पोर्ट्स योगासन सुंदरगढ़ के अध्यक्ष हेमरेन लकड़ा, अजीम भाई उपस्थित थे। बच्चों के खेल के प्रति जागरूकता देखने बन रही थी जेके मार्सल आट एवं फिटनेस एकेडमी के कोच एवं आयोजक जितेन्द्र कुमार ने बच्चों को स्पोर्ट्स योगासन , जुड़ो, स्टीक फ़ाइट, का प्रतिक्षण दिया ओर ओरिजनल पावर क्लब के ओपी सिंह ने कहा राउरकेला में बच्चों को आत्मरक्षा, सिखाने के बहुत सारे एकेडमी है राउरकेला के अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ वहां भेजे ओर बच्चों को शारीरिक रूप से दुरुस्त बनाने पर जोर दे। वहीं देविका मित्रा ने कहा मैंने यहां आकर देखा बच्चों के साथ -साथ बच्चियां भी आत्मरक्षा के गुण सिख रही है और आत्मविश्वास से आने वाले यंग इंडिया में अपनी भागीदारी देंगी। शिव सागर राणा जी ने कहा हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री के आव्हान पर आज पुरा देश योग कर रहा है ओर मैं खुद कर रहा हूं ओर योग से शारीरिक तंदुरुस्ती बनी रहती है। राकेश कुमार ने कहा हम बच्चों को अपने राष्ट्र के लिए एक जुट खड़ा रहना है आतंकवाद हो या नक्सलवाद ,हेमरेन लकड़ा ने कहा आप सब यंग इंडिया के भविष्य हो। समर कैंप में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित अतिथियों के द्वारा मैडल प्रदान किया गया और सम्मानित अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Related Posts

About The Author

Add Comment